Lok Sabha Election : Congress ने जारी की नई लिस्ट गोड्डा से दीपिका पांडेय का पत्ता काटा, ये होंगे नये उम्मीदवार…

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
786 Views
2 Min Read

रांची: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में उन्होंने गोड्डा से प्रदीप यादव का नाम दिया गया है। मतलब साफ है कि यहां से दीपिका पांडे सिंह का टिकट कट गया है। कांग्रेस पार्टी ने अपनी एक और लिस्ट आज जारी कर दी। इस लिस्ट में झारखंड के दो लोकसभा सीटों पर नाम तय किए गए हैं। इसमें से एक है ‘रांची और दूसरा है गोड्डा’ वही रांची में सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया गया है। जबकि गोड्डा में दीपिका पांडे सिंह का टिकट काटकर प्रदीप यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस को विरोध का करना पड़ा सामना

कांग्रेस ने जब से गोड्डा से दीपिका पांडे सिंह को उम्मीदवार बनाया था, इसका लगातार विरोध किया जा रहा है. कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार उस मामले में कांग्रेस हाई कमांड को फिर से सोचने के लिए कह रहे थे. कार्यकर्ताओं का कहना था कि यहां से सिर्फ प्रदीप यादव ही हैं जो निशिकांत दुबे को हरा सकते हैं.

पार्टी को बदलना पड़ा अपना फैसला

पिछले कई दिनों से हो रहे विरोध के कारण आखिरकार पार्टी को अपना फैसला बदलना पड़ा और उन्होंने प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है. गोड्डा में प्रदीप यादव का मुकाबला यहां के तीन बार से जीत रहे निशिकांत दुबे से होगा. वहीं रांची में यशस्विनी का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ से होगा.

Share This Article