Loksabha Eelction 2024: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल 21 अप्रैल को उलगुलान महारैली में होंगी शामिल

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
2.2k Views
1 Min Read

Ranchi: I.N.D.I.A गठबंधन की ओर से 21 अप्रैल को उलगुलान न्याय महारैली को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। महागठबंधन दल के सभी नेता इस रैली को सफल बनाने को लेकर लगे हुए हैं। इस रैली में देशभर के बड़े-बड़े नेता शामिल होंगे।

झारखंड में इस रैली से लोकसभा चुनाव 2024 में कितना असर अड़ेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन इस रैली को से जरूर महागठबंधन को फायदा मिलेगा। महारैली धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित किया गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी शामिल होंगी।

इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़े, सांसद राहुल गांधी, शरद पवार, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, तेजस्वि यादव, सीताराम येचुरी के साथ-साथ कई और I.N.D.I.A एलाइंस के नेता महारैली को संबोधित करेंगे।

Share This Article