Love Affair : परीक्षा केंद्र पर प्रेमी प्रेमिका के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, जानिए क्या है मामला 

sweetysharma
1.5k Views
2 Min Read

भागलपुर: जिले के नाथनगर के एसएस बालिका इंटर स्कूल में बने मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र के बाहर प्रेमी प्रेमिका और परिजनों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। बताया जाता है, कि केंद्र के बाहर करीब आधा घण्टा तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। प्रेमी प्रेमिका के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई भी शुरू हो गई। काफी देर तक दोनों का यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिसे देखने के लिए लोगों का भीड़ जुट गया।

प्रेमी ने छात्रा को जड़ दिया थप्पड़

हालांकि मौके पर प्रेमिका का भाई पहुंच गया और विरोध करने पर प्रेमी ने लड़की के भाई की पिटाई कर दी। मौके पर उपस्थित लोगों ने नाथनगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर प्रेमी को हिरास्त मे लेकर थाना ले गया। इधर मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि राधानगर से मैट्रिक परीक्षा देने के लिए आई छात्रा नाथनगर के एसएस बालिका विद्यालय पहुंची थी, जहां शाहजंगी के रहने वाले प्रेमी युवक विद्यालय के गेट के पास पहुंच गया और छात्रा को थप्पड़ जड़ दिया।

प्रेमी युवक को हिरास्त में ले लिया पुलिस

बताया जाता है कि छात्रा को थप्पड़ जड़ देने के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर युवक को अपने हिरास्त में ले लिया है। प्रेमी युवक ने बताया कि लड़की से चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है, और मुझे परीक्षा केंद्र के बाहर मिलने के लिए बुलाई थी। वहीं नाथनगर थानाध्यक्ष रजीव रंजन सिंह ने बताया कि मामूली विवाद था, किसी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नही कराया है। वैसे पुलिस ने इस मामले में आवेदन देने के बाद आगे कार्यवाई करने की बात कही है।

 

रिपोर्ट: श्यामानंद सिंह

Share This Article