पटना में निजी कंपनी के मैनेजर ने किया सु’साइड, FSL की टीम करेगी जांच

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
530 Views
2 Min Read

फतुहा के यदुवंश नगर में एक युवक ने खुद’कुशी कर ली है। कमरे में फंदे से लटका हुआ श’व मिला है। पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्ट’मॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

घरेलू विवाद में खुद’कुशी की आशंका जताई जा रही है। मौ’त की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर जिला निवासी अजीत श्रीवास्तव(35) के तौर पर है। निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। काफी समय से यदुवंश नगर किराए के फ्लैट में रह रहा था।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह कंपनी के कर्मचारियों ने किसी काम से उसे फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद कुछ लोग फ्लैट पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। बहुत कोशिश करने के बाद भी कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। किसी अनहोनी की आशंका चलते स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। कमरे में युवक का श’व फंदे से झूलता हुआ मिला। श’व को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए पटना भेज दिया गया है। मामले की जांच के लिए मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।

Share This Article