सहरसा में मंत्री श्रवण कुमार को सफाईकर्मियों ने खदेड़ा, गाड़ी को भी घेरा

HD News Desk
395 Views
1 Min Read

सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने मंत्री श्रवण कुमार को खदेड़ दिया।

मंच के पास से मंत्री श्रवण कुमार को भागना पड़ा। सुरक्षाकर्मियों ने मंच तक सुरक्षित पहुंचाया।

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे

दरअसल, मंत्री श्रवण कुमार एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। नाराज सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

आक्रोशित सफाई कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। गाड़ी को घेर लिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस कर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

नालंदा में भी विरोध हुआ था 

हालांकि पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद मंत्री के काफिले को सुरक्षित बाहर निकाला। इससे पहले नालंदा में भी मंत्री श्रवण कुमार को भागना पड़ा था।

Share This Article