काजल रानी ने की CM नीतीश कुमार से मुलाकात, जानें क्या हुआ खास..

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.2k Views
2 Min Read

Miss Universe India 2024: दिल्ली में आयोजित होने वाली मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में बिहार की काजल रानी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी, इसे लेकर उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने काजल रानी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, इस दौरान मिस यूनिवर्स बिहार संस्था की निदेशक नीतू कुमारी एवं पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।

हैदराबाद से पटना एयरपोर्ट पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया काजल चौधरी का उनके प्रशंसकों ने पटना एयरपोर्ट पर जमकर स्वागत किया, इस दौरान उनके प्रशंसकों की काफी भीड़ पहुंची थी। वहीं पत्रकारों से बात करने के क्रम में उन्होंने कहा कि उनकी सफलता का श्रेय उनके माता-पिता को जाता है, उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में वह साउथ एवं अन्य फिल्मों में काम करती हुई भी नजर आएंगी। काजल ने आने वाली पीढ़ी को उन्होंने संदेश दिया है कि जगह बड़ी नहीं होती है, बल्कि सोच एवं मेहनत बड़ी होती है।

बता दें कि काजल चौधरी के चुनाव के बाद उनके गांव शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड के केवटी पंचायत के डीह में काफी खुशी का माहौल है, गांव में लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। काजल की शिक्षा दीक्षा पटना में ही हुई हैं, 2021 में काजल मिस इंडिया के लिए भी चुनी गई थी जिसमें वह पांचवे स्थान पर रही थी। वहीं विश्व के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट मिस यूनिवर्स के लिए मिस यूनिवर्स इंडिया के लिए बिहार के पटना के निफ्ट में पहली बार ऑफिशियल ऑडिशन का आयोजन किया गया।

Share This Article