आम जनता को मोदी सरकार का तोहफा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई कटौती

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.5k Views
2 Min Read

 मोदी सरकार की ओर से आम जनता को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा तोहफा दिया गया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम पर 2 रुपये प्रति लीटर घटा दिए हैं। नई कीमतें शुक्रवार (15 मार्च) की सुबह से लागू हो जाएंगी। बता दें, आम जनता द्वारा लंबे समय से पेट्रोल-डीजल सस्ता करने की मांग की जा रही थी।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम

कौटती के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 87.62 रुपये में मिलेगा। मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। कोलकात में पेट्रोल 103.94.72 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 90.76 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

नवंबर 2021 से पेट्रोल 15 रुपये हुआ सस्ता 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा गया कि आज की कटौती को मिला दिया जाए तो नंवबर 2021 से पेट्रोल 15 और डीजल 17 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो गया है। सरकार द्वारा आखिरी बार 21 मई 2022 को राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव किया गया था। उस समय सरकार की ओर से पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर का एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी। इससे पेट्रोल 9.5 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर तक कम हो गए थे।

Share This Article