मुंगेर पुलिस ने शराब तस्कर के घर की छापेमारी 88 लीटर देशी शराब बरामद

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.2k Views
1 Min Read

मुंगेर: में होली पर्व को लेकर पुलिस द्वारा शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए छापेमारी जा रही है। ताजा मामला खड़गपुर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के राजगंज स्थित राजेश कुमार के आवास में जब छापेमारी अभियान चलाया तो पुलिस भी शराब तस्कर के ठिकाना देख दंग रह गये।

पुलिस ने पॉलिथिन में पैक शराब किया बरामद

दरअसल शराब तस्बकर घर में 88 लीटर महुआ शराब छुप रखा था जो विभिन्न पॉलिथिन में पैक था पुलिस ने शराब को बरामद कर लिया है। हालांकि इस मामला में पुलिस के आने की सूचना मिलते ही गृह स्वामी राजेश वहां से फरार हो गया। अब पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं पुलिस ने बाताया की होली पर्व को लेकर पुलिस टीम द्वारा लगातार छापेमारी जरी है।

Share This Article