निरहुआ और आम्रपाली रोमांस करते हुए वायरल!

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
649 Views
2 Min Read

Bhojpuri Latest Song: भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी का कौन फैन नहीं है, दोनों की जब फिल्म या म्यूजिक वीडियो आता है तो वो रिलीज होते ही लोगों के दिलों पर छा जाता है। फिलहाल निरहुआ और आम्रपाली के फैंस के लिए एक खुशखबरी है, दरअसल सावन की शुरुआत के साथ ही इस जोड़ी की एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने को बोल ‘तोहर अंखियां शराबी’ अब गाने ने आते ही यूट्यूब पर धूम मचाना शुरू कर दिया है, लोग गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी गाना ‘तोहर अंखियां शराबी’ को कैप्टन वॉच हिट्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, ये एक रोमांटिक सॉन्ग है। गाने में दोनों कलाकारों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है, जिसमें निरहुआ, आम्रपाली की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं। वे एक्ट्रेस की खूबसूरत अदाएं को टकटकी लगाकर देख रहे हैं और आम्रपाली की खूबसूरती को बयां कर रहे हैं। इस गाने को बोल काफी प्यारे हैं।

भोजपुरी गाना ‘तोहर अंखियां शराबी’ आम्रपाली और निरहुआ की अपकमिंग फिल्म ‘संयोग’ का है। इसके लिरिक्स को आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और विजय चौहान ने इसे गाया है। म्यूजिक का निर्देशन साजन मिश्रा ने किया है। वहीं इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा अनन्जय रघुराज का है और इसके प्रोड्यूसर अभय सिन्हा हैं।

बीते दिनों अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन से निरहुआ और आम्रपाली का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक्टर ने रामभद्रचार्य के सामने एक्ट्रेस को ‘अर्धंगिनी’ कहा था, इसी के बाद से चर्चा होने लगी थी कि दोनों ने चोरी-छिपे एक-दूसरी से शादी कर ली है, हालांकि इस मामले में अब तक दोनों की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

Share This Article