भागलपुर जिले के टॉप-10 सूची में शामिल 50 हजार का ईनामी कुख्यात अपराधी कुंदन साह गिरफ्तार

sweetysharma
1.3k Views
1 Min Read

भागलपुर: जिले के टॉप-10 सूची में शामिल 50,000 रू का ईनामी कुख्यात अपराधी कुंदन साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि इसकी गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में तथा अनुमंडल पुलिस  पदाधिकारी कहलगाँव के नेतृत्व में एक SIT गठित की गई है।

एसआईटी टीम ने सिमराहा ओपी से किया गिरफ्तार

इस मामले में SIT द्वारा कुंदन साह को अररिया के सिमराहा ओपी से विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि अपराधी कुंदन शाह पर कई केस पहले से भी हैं उनके आपराधिक इतिहास भी है। चोरी डकैती आर्म्स एक्ट में कई थानों में उनके खिलाफ केस दर्ज हैं।

रिपोर्ट: शयामानंद सिंह

Share This Article