एनआई कार्य को लेकर 2 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद्द

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.1k Views
1 Min Read

पटना: पूर्व मध्य रेल द्वारा यात्रियों के सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया है कि चुनार-चोपन रेलखंड के सक्तेशगढ़ और लूसा स्टेशनों के मध्य सारसोन ग्राम स्टेशन के कमीशनिंग हेतु एनआई कार्य के कारण निम्नलिखित 02 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन निम्नानुसार रद्द किया जा रहा है। जिसमें 1. गाड़ी सं. 13345 वाराणसी-सिंगरौली मेमू – 18.06.24 से 26.06.24 तक 2. गाड़ी सं. 13346 सिंगरौली-वाराणसी मेमू – 19.06.24 से 27.06.24 तक 3. गाड़ी सं. 13343 वाराणसी-शक्तिनगर मेमू – 20.06.24 से 27.06.24 तक 4. गाड़ी सं. 13344 शक्तिनगर-वाराणसी मेमू – 21.06.24 से 28.06.24 तक उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी है।

Share This Article