बक्सर में पेट्रोल पंप मालिक को मारी गोली, आपसी रंजिश या रंगदारी की आशंका, छानबीन में जुटे एसपी

sweetysharma
588 Views
1 Min Read

बक्सर:

बिहार के बक्सर में गोलीबारी की घटना सामने आई है जंहा एक पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारकर  हत्या कर दी गई है, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहनी पट्टी की है. बेलगाम अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मालिक देवव्रत उपाध्याय को गोली मारकर जख्मी कर दिया है. गम्भीर रूप से घायल व्यवसायी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है.

घटना की सूचना मिलने के बाद बक्सर एसपी मनीष कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी में जुट गए है। बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी अपराधियों ने व्यवसायी पर गोली चलाई थी लेकिन वे बाल-बाल बच गए थे. सोमवार की शाम एक बार फिर अपराधियों ने निशाना बनाया है.मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम पेट्रोल पंप के मालिक देवव्रत उपाध्याय उर्फ बबुआ उपाध्याय अपने घर के बाहर दरवाजे पर खड़े थे. इसी दौरान बाइक सवार तीन-चार की संख्या में लोग पहुंचे और व्यवसायी के पेट मे गोली मार कर हत्या कर दी।

 

 

Share This Article