Politics News : NDA सरकार बनने के बाद लंदन निकल जाएंगे CM नीतीश कुमार… जानिए कौन चलाएगा बिहार?

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
716 Views
2 Min Read

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सूत्र के अनुसार सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से लंदन के लिए निकलने वाले हैं। सीएम नीतीश कुमार कल ही एनडीए की मीटिंग में शामिल होने के लिए पटना से दिल्ली पहुंचे थे। एनडीए की मीटिंग के बाद कल ही उन्हें पटना लौट जाने का कार्यक्रम था। लेकिन, सीएम नीतीश कुमार दिल्ली में ही रुक गए हैं। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार लंदन जाने की तैयारी में है और इससे पहले मोदी कैबिनेट में जेडीयू कोटे से शामिल होने वाले मंत्रियों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं।

चुनाव से पहले भी लंदन दौरे पर थे सीएम नीतीश

लोकसभा चुनाव के आगाज होने से पहले भी नीतीश कुमार लंदन चले गए थे। हालांकि, इस बार मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद वह लंदन निकल रहे हैं। बताया यह जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से इलाज के लिए लंदन जा रहे हैं। इसलिए मंत्री पद जैसे मुद्दों को सुलझाने के लिए दिल्ली में रुक गए हैं। हालांकि दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में कल से ही जेडीयू कोटे से कौन मंत्री बनेगा और कौन सा मंत्रालय मिलेगा, इसकी चर्चा खूब हो रही है।

लंदन दौरे के बाद जानिए कौन चलाएगा बिहार

संभावना यह है कि लंदन दौरे से पहले सीएम नीतीश कुमार चुनाव के बाद रणनीतियों पर मंथन के लिए दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि सीएम नीतीश कुमार की अनुपस्थिति में बिहार चीफ सेक्रेटरी को नीतीश कुमार अपना अधिकार दे कर जाएंगे। इस साल 7 मार्च को भी नीतीश कुमार लंदन रवाना हो गए थे। तब उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय झा भी गए थे। इस बार भी माना जा रहा है कि संजय झा ही उनके साथ जा रहे हैं।

Share This Article