2 घंटे में मिल गया लुटेरा, पीड़ित ही पहुंचा जेल; फाइनेंस कर्मी से हुई थी 1.77 लाख की लूट

सहरसा में 1.77 लाख की लूट का पुलिस ने 2 घंटे में किया खुलासा, पीडित ही निकला लुटेरा। जानिए क्या है पूरा मामला...

HD News Desk
647 Views
1 Min Read

सहरसा, एचडी न्यूज| बिहार के सहरसा से एक अनोखा लूट का मामला सामने आया है। शनिवार को एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 1.77 लाख रुपए की लूट हो गई।

पीडित पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा। पुलिस भी जांच में जुट गई। लेकिन महज दो घंटे में पुलिस ने इस लूट कांड का पर्दा फाश कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ही पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला…

खुद रची थी लूट की साजिश

घटना सहरसा के अंबेडकर चौक संजय गांधी पार्क पास हुई। उज्जीवन फाइनेंस कंपनी के कर्मी सुमित कुमार सुमन ने 1.77 लाख रुपये लूटे जाने का दावा किया था। लेकिन पुलिस ने जांच में इसे फर्जी पाया। सुमित ने खुद इस षड्यंत्र को रचा था। उसकी निशानदेही पर 81,000 रुपये नकद और कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया।

2 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

सदर थाना परिसर में सदर SDPO आलोक कुमार बताया कि बताया कि यह लूट कांड फर्जी है। सहरसा में सदर थाना पुलिस ने फर्जी लूट कांड का पर्दाफाश करते हुए महज 2 घंटे में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शेष राशि की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

 

Share This Article