Third Sawan Somwar: सावन का तीसरा सोमवार है खास, इन मंत्रों का जाप करने से मिलेगा लाभ..!

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
958 Views
2 Min Read

Sawan 2024: आज 5 जुलाई 2024 को सावन महीने के तीसरे सोमवार का व्रत रखा जाएगा, सोमवार को सावन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। प्रतिपदा तिथि आज शाम 06:03 तक रहेगी, फिर द्वितीया तिथि लग जाएगी। आज व्यतीपात, वरीयान योग और आश्लेषा, मघा नक्षत्र भी रहेगा।

सावन के तसीरे सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहन लें, फिर भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। इसके बाद शिव मंदिर जाकर या घर पर भी सावन सोमवार की पूजा कर सकते हैं, पूजा के लिए सबसे पहले शिवजी का अभिषेक करें। इसके बाद भगवान को सफेद चंदन का तिलक जलाएं, फूल, फल और मिष्ठान का भोग लगाकर धूप-दीप जलाएं और फिर शिव मंत्रों का जाप करें।

इसके अलावा आज के दिन इन मंत्रों का जाप करने से लाभ मिलेगा।

  • ॐ नमः शिवाय॥
  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
    उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
  • ॐ नमो भगवते रूद्राय।
  • ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

आज के दिन भगवान शिव को आप हलवा, दही, भांग, पंचामृत, शहद, दूध, खीर, मालपुआ और ठंडाई आदि का भोग लगा सकते हैं, ये सभी भगवान शिव के प्रिय भोग हैं। भोग लगाते समय इस मंत्र का जाप करें- त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।। सावन सोमवार की व्रत कथा पढ़ें और आखिर में भगवान शिव की आरती करें। सावन सोमवार पर पूरे दिन व्रत रखें या फलाहार करें।

इस साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हुई थी, जिसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। सावन की शुरुआत और समाप्ति दोनों सोमवार के दिन ही होगी, ऐसे में इस बार सावन में कुल 5 सोमवार व्रत रखे जाएंगे, आज को मिलाकर अब तक तीन सावन सोमवार व्रत पूर्ण हो चुके हैं, दो बाकी हैं।

 

Share This Article