School Closed In Bihar: शिक्षकों की 6 दिन की छुट्टियां बढ़ीं, जानें अवकाश की पूरी लिस्ट..

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
830 Views
3 Min Read

Bihar Government School Holidays: बिहार में सरकारी स्कूलों में अब 6 दिन की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। दरअसल शिक्षा विभाग के पूर्व अपर मुख्य सचिव के पाठक ने शिक्षकों की छुट्टियों में काफी कटौती की थी, इसका बाहरी विरोध भी हुआ लेकिन अब राहत वाली खबर आई है। अब राज्य के शिक्षकों को रक्षाबंधन, तीज, अनंत चतुर्थी, जिउतिया, गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा पर भी छुट्टी मिलेगी।

बिहार शिक्षा विभाग के माध्यमिक निदेशालय की तरफ से सोमवार (5 अगस्त) को आदेश पत्र जारी किया गया है. इसमें आगामी श्रावणी पूर्णिमा व रक्षा बंधन को लेकर एक दिन (19 अगस्त), हरतालिका तीज व्रत को लेकर दो दिन (6 एवं 7 सितंबर), अनंत चतुर्दशी पर एक दिन (17 सितंबर), जीवित पुत्रिका व्रत (जितिया) पर 25 सितंबर एवं गुरुनानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा को लेकर 15 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है।

शिक्षा विभाग के नए अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने इस संबंध में एक कमेटी का गठन किया था, कमेटी ने अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। इसके बाद अब शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों की मांग को मानते हुए छुट्टियों की नई अवकाश तालिका जारी कर दी गई है। इससे पहले 2023 के जून माह में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में केके पाठक ने पद संभाला था, उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा विभाग में कई बड़े अमूलचूल बदलाव किए थे, जिसको लेकर बिहार के शिक्षकों में काफी आक्रोश भी देखा जा रहा था। इस साल जून में केके पाठक की जगह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ को अतिरिक्त प्रभार देते हुए शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। अब डॉ. एस सिद्धार्थ ने शिक्षकों की छुट्टियों वाले केके पाठक के फैसले को पलट दिया है।

हालांकि शिक्षकों की अभी भी कई और मांगें पूरी नहीं हुई हैं, इसमें दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व जैसे कई अन्य त्योहारों पर मिलने वाले अवकाश शामिल हैं। पहले दुर्गा पूजा में पहली पूजा से लेकर आखिरी दिन तक (10 दिन) और दिवाली से लेकर लगातार छठ तक (6 दिन) की छुट्टी मिलती थी, इसे शिक्षा विभाग के पूर्व अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश पर सीमित करते हुए दुर्गा पूजा में सिर्फ 2 दिन 11 और 12 अक्टूबर, दीपावली में एक दिन 31 अक्टूबर और छठ में तीन दिन 7 से 9 नवंबर तक अवकाश घोषित किया गया था।

Share This Article