झपटमारों ने छीना 50 हजार रुपये

sweetysharma
675 Views
2 Min Read

भागलपुर:  जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर में स्थित यूको बैंक से रुपया निकाल कर घर जा रहे एक बुजुर्ग की बाइक सवार ने झपट मारकर   रुपये भरी थैली छीनकर फरार हो गये। घटना शनिवार करीब 11 बजे दिन की है। तगेपुर निवासी 55 वर्षीय भोला यादव बैंक से 50,000 नक़द निकाल कर अपने घर जा रहे थे। तभी भुराहा के निकट बीरजू चूड़ा मिल के समीप पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आये और हाथ से थैला छीनकर  फरार हो गये। पीड़ित ने बताया कि थैली में पचास हजार रुपए, पासबुक और आधार कार्ड भी था। साथ ही उन्होंने बताया कि मैंने जमीन खरीदा था, पैसा निकालकर जमीन वाले को देना था। इसीलिए पैसा निकाल कर घर जा रहे थे। इस घटना को लेकर पीड़ित व्यक्ति ने जगदीशपुर थाना में आवेदन दिया है। सूचना मिलते ही जगदीशपुर पुलिस छानबीन में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है। जिसमें एक बाइक पर सवार दो युवक नजर आ रहे है।  इस मामले में जगदीशपुर थाना अध्यक्ष के अजय कुमार ने बताया कि शीघ्र ही बाइक पर सवार युवक का पहचान कर मामले का निष्पादन किया जाएगा। वही मौके पर विधि व्यवस्था डीएसपी मंगलेश कुमार सिंह पहुंच कर मामले कि छानबीन कर रहे हैं।

Share This Article