खेतों में तू आई नहीं.. पवन सिंह ने फिल्म स्त्री 2 के गाने से किया बॉलीवुड डेब्यू

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
2.1k Views
3 Min Read

Pawan Singh New Song: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने हिंदी फिल्मों के लिए पहली बार गाना गाकर एक नया इतिहास रच दिया है, उन्होंने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म “स्त्री 2” के लिए गाना “आई नहीं” गाया है, जो रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा है। यह गाना यूट्यूब पर म्यूजिक सेक्शन में नंबर 6 पर ना सिर्फ ट्रेंड कर रहा है, बल्कि 24 घंटे से भी कम समय में डेढ़ मिलियन व्यूज के आंकड़े को क्रॉस कर गया है। इस गाने के जरिए एक बार फिर से पवन सिंह ने झंडा गाड़ दिया है।

सारेगामा म्यूजिक से रिलीज इस गाने को पवन सिंह के साथ सिमरन चौधरी, दिव्या कुमार और सचिन – जिगर ने भी अपनी आवाज दी है। लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य का है और म्यूजिक कंपोजर सचिन – जिगर हैं। गाने के कोरियोग्राफर जानी मास्टर हैं। फिल्म “स्त्री 2” के निर्माता दिनेश विजयन व ज्योति देशपांडे और निर्देशक अमर कौशिक ने पवन सिंह के इस गाने की तारीफ की है और इसे फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है। वहीं, पवन सिंह के फैंस भी उनके इस नए सफर से काफी खुश हैं और उन्हें आगे भी बॉलीवुड में देखने की उम्मीद कर रहे हैं।

Pawan Singh New Song

पवन सिंह का यह गाना उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और यह उनकी प्रतिभा और मेहनत का सबूत है। बॉलीवुड में उनकी यह नई शुरुआत उनके फैंस और पूरे फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक खुशी की खबर है। विदित हो कि इससे पहले पवन सिंह ने भोजपुरी में एक से बढ़कर एक गाने गए और कई अनब्रेकेबल रिकार्ड बनाए। उनका कमरिया गाना भोजपुरी जगत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय गाना हुआ। इसके अलावा वे बॉलीवुड के लिए पायल देव, मुद्दसर खान, लॉरेन गुटबिल के साथ “कमरिया हिला रही है”, सलीम सुलेमान, त्रिधा चौधरी के साथ बबुनी तेरे रंग में जैसे गानों से बॉलीवुड में अपनी दस्तक दी थी।

Pawan Singh New Song

इसके बाद पायल देव के कोलाब्रेशन में पवन सिंह ने उनका ही सुपरहिट गाना बारिश बन जाना को भोजपुरी में डब किया था जो सुपरस्टार हिना खान और शाहिद शेख पर फिल्माया गया था। इसके अलावा इमरान हाशमी और युक्ति पर फिल्माए गए मनोज मुंतशिर और तनिष्क बागची का गाना लुट गए के भोजपुरी वर्जन को भी पवन सिंह ने अपनी आवाज देकर सबका दिल जीत लिया था। और अब हुए सुपरहिट फिल्म स्त्री के सीक्वल स्त्री 2 के लिए यह नया गाना लेकर आए हैं जिसकी चर्चा चारों ओर खूब हो रही है। यह पवन सिंह के करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और पवन सिंह ने इस मौके को खूब भुनाया है।

Share This Article