दोस्तों के साथ घूमने निकला का छात्र ,शाम में आम के बगीचे में मिला शव

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
715 Views
2 Min Read

मुंगेर :आज मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आईटीसी क्वाटर के पीछे शंकरपुर आम बगीचा में एक युवक का शव बरामद किया गया । अपराधियों के द्वारा युवक के सीने में गोली मार की गई थी हत्या । हत्या कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव का शिनाख्त करवाया गया तो पाता चला की मृतक शंकरपुर निवासी संजय यादव का 18 वर्षीय नवीं क्लास का छात्र चंदन यादव है । जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया । मृतक के पिता संजय यादव पेशा से चापकल मिस्त्री है उसने बताया की दो बेटा और एक बेटी है । जबकि पत्नी का देहांत काफी पहले हो चुका है। बीती रात उसका बेटा चंदन यादव अपने दो दोस्त धनंजय और शुभम के साथ घूमने निकला था।

मौके पर पहुंचे प्रशिक्षु एसपी और सदर एसडीपीओ के द्वारा डॉग स्क्वाड और एफएसएल की टीम

जब देर रात वो नही लौट तो उसने अपने छोटे बेटा छोटू को चंदन को बुला लाने को कहा। जब छोटू बुलाने गया तो मृतक चंदन अपने दो दोस्तों के साथ शंकरपुर दुर्गास्थान पे बैठा था। पर मृतक ने अपने छोटे भाई को कहा की वह थोड़ी देर में आ जायेगा। जिसके बाद वह रात भर नही लौटा और आज उसका शव बरामद हुआ है । वहीं घटना की सूचना पर के पर मौके पर पहुंचे प्रशिक्षु एसपी और सदर एसडीपीओ के द्वारा डॉग स्क्वाड और एफ एस एल की टीम बुला साक्ष्य को संग्रहित करने में जुट गया है । वहीं उसके दोनो दोस्त घटना के बाद घर से फरार बताए जा रहे है। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया की सूचना के बाद पुलिस के द्वारा तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा ।

 

इम्तियाज़ की रिपोर्ट

 

 

Share This Article