सहरसा के महिषी में 28 से 30 जनवरी तक तीन दिवसीय उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव का होगा आयोजित

HD News Desk
560 Views
1 Min Read

सहरसा, एचडी न्यूज।   सहरसा  के महिषी में 28 से 30 जनवरी, 2025 तक तीन दिवसीय उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। इस भव्य महोत्सव की शुरुआत 28 जनवरी को बॉलीवुड गायिका संजीवनी भेलांडे की सुरीली प्रस्तुति से होगी। 29 जनवरी को अभिनेता और गायक किशोर भानूशाली अपनी मनोरंजक परफॉर्मेंस देंगे, और 30 जनवरी को बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका स्वाति शर्मा अपने हिट गानों से युवाओं को झूमने पर मजबूर कर देंगी। सजावट, सुरक्षा और दर्शकों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यह महोत्सव न केवल मनोरंजन का मंच है, बल्कि सहरसा की संस्कृति और पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर चमकाने का अवसर भी है। बता दे कि वर्ष 2012 से ही उग्रतारा महोत्सव मनाया जा रहा है। लेकिन बीते वर्ष 2024 में बाढ़ आने की वजह से यह महोत्सव अक्टूबर महीने में नहीं मना पाए। जिला प्रशासन ने तिथि को आगे बढ़ा दिया था। अब यह जनवरी महीने में 28 29 और 30 जनवरी को उग्रतारा महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। उग्रतारा न्यास समिति के सचिव केशव कुमार चौधरी ने मीडिया को जानकारी दी।

Share This Article