नालंदा में प्रताड़ना से तंग आकर बहन ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

sweetysharma
455 Views
1 Min Read

नालंदा:  सिलाव थाना क्षेत्र के बाजार में पति द्वारा बुलेट के लिए मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की निवासी थी। कौशल कुमार उर्फ प्रेम की 22 वर्षीया पत्नी सपना कुमारी उर्फ अन्नू है। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन को बहनोई हमेशा प्रताड़ित किया करता था। शादी के वक्त भी हैसियत के हिसाब से सारा सामान और मोटरसाइकिल दिया गया था, इसके बावजूद भी पैसे और एक बुलेट गाड़ी की मांग कर रहा था। एसे में प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बहन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। तीनों भाई-बहन सिलाव बाजार में किराए घर में साथ रहकर पढ़ाई किया करते थे। जब भी उसकी बहनोई किराए के कमरे पर आती थी तो उसके साथ मारपीट किया करता था। बीती रात भी उसकी बहनोई आयी हुई थी, तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा- सुनी हो गई, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

Share This Article