दर्दनाक हादसा: रोहतास में ट्रांसफार्मर की चिंगारी से एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत !

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.4k Views
2 Min Read

रोहतास: जिले के कछवा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल इस घटना में चार बच्चे सहित 6 लोगों की मौत हो गई है। मृतको में दो महिला, तीन बच्चियां सहित एक बच्चा शामिल है। जबकि इस घटना में एक दो वर्षीय बच्ची मोती कुमारी झुलस गई है। हालांकि स्थानीय लोगो की मदद से बच्ची को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना के बारे में बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर जिले के कछवा ओपी के इब्राहिमपुर में एक टीन वाले करकट के मकान में एक परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे।

ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से हुआ हादसा

स्थानिय लोगो का बताना है कि परिवार के सभी लोग घर में सो रहें थे, इसी दौरान बगल के ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली तथा घर में आग फैल गई। आग फैलते देख घर के लोग आग बुझाने में लग गए। परंतु आग की लपट काफी तेज होने के करन काबू नहीं पाया जा सका और अंततः आग में देव चौधरी की पत्नी पुष्पा देवी, उसकी तीन पुत्रियां, एक पुत्र मोहा कुमार तथा पुष्पा देवी की ननद माया देवी की भी झुलसने से मौत हो गई। जबकि देव चौधरी की एक छोटी पुत्री मोती कुमारी को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। इधर घटना के बाद स्थानिय प्रशासन मौके पर पहुंच गई हैं। तथा राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

Share This Article