नीतीश की राह पर उपेंद्र कुशवाहा! रैलियों में जिसे कोसा, अब उनके लिए उमड़ रहा स्नेह

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
686 Views
2 Min Read

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कल यानी की 11 जून मंगलवार को अपना 77वीं जन्मदिन मनाया। उन्होंने 1 राबड़ी आवास में परिवार के सदस्यों और पार्टी नेताओं की उपस्थिति में 77 पाउंड का केक काटा। वहीं, लालू यादव के बर्थडे की जश्न में उनके पैतृक जिला गोपालगंज में भी धूमधाम से राजद कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मदिन मनाया गया। वहीं, लालू यादव को कल बधाईयों का तांता लगा था। देश के नामी राजनेताओं और अलग-अलग क्षेत्र की शख्सियतों ने भी उन्हें फोन कर बधाई दी।

बधाई देने वालों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, तामिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन,पं बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल रहे।

वहीं, बधाई देने वाले में एक नाम ऐसा शामिल है, जिसकी दूर-दूर तक चर्चा हो रही है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी उनको अपने ट्वीटर X पर बधाई दी। उनकी बधाई की चर्चा पूरे हरियाणा में रही। कल तक रैलियों में लालू को कोसने वाले कुशवाहा ने उनको सामाजिक न्याय का योद्धा बता दिया। दरअसल, कुशवाहा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “अपने समय में सामाजिक न्याय के बड़े योद्धा रहे श्रीमान लालू प्रसाद जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं”। इस ट्वीट के बाद बिहार में सियासी पारा हाई है। उनके पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा ने काराकाट सीट से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ा था। लेकिन उन्हें जीत नसीब नहीं हुई। काराकाट में पवन सिंह की एंट्री से उनका खेल खराब हो गया। यहां से सीपीआई-एमएल के राजा राम सिंह ने बाजी मारी। वहीं, इस पर बीते दिनों कुशवाहा का दर्द भी सामने आ था। कुशवाहा ने कहा था कि पवन सिंह को फैक्टर बनाया गया या वे बने, ये सब लोग जानते हैं। मुझे और कुछ नहीं कहना। कुशवाहा ने परोक्ष रूप से गुटबाजी को उनकी हार का कारण बताया।

Share This Article