नौकरी देने के नाम पर लोगो को ठगता था, सदमे में हुई महिला की मौत

sweetysharma
400 Views
3 Min Read

भागलपुर: मामला मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र का है। नौकरी देने के नाम पर रुपए लिए और उसके बाद रुपए नहीं लौटाये जिसके बाद महिला सदमा में आ गई और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने ठगी करने वाले युवक के घर पर शव को रख कर जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजन ने महिला का शव ठगी करने वाले युवक के कोवाकोलि स्थित घर पर ले जा पहुंचे। उससे  पैसे लौटाने का दबाव बनाया और जमकर हंगामा किया।

डीलर की नौकरी देने के नाम पर लाखो की ठगी

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कौवाकोली निवासी कथित डॉक्टर प्रकाश कुमार ने जन वितरण प्रणाली में डीलर की नौकरी देने के नाम पर 2 लाख 64 हजार लिया था। लेकिन ना तो नौकरी मिली, ना ही उसे पैसा वापस किया। जिसके बाद महिला सदमे में आ गई और उसकी मौत हो गई। मृतिक के परिजनों का कहना है कि प्रकाश कुमार एक दलाल प्रवृत्ति का व्यक्ति है और वह इस तरह की ठगी कई लोगों के साथ कर चुका है।परिजनों ने आगे बताया कि वह लोग जन वितरण प्रणाली में डीलर की नौकरी देने के नाम पर पैसा लेता था। ना तो नौकरी दिलाता है, ना ही वह पैसा वापस करता है। कई बार प्रकाश कुमार से मृतक के परिजनों ने रुपए की मांग की है। लेकिन बार-बार टाल मटोल करता रहा।

जबरदस्ती मृतिका के परिजन ने स्टांप पेपर पर दो लाख 67 हजार लिखवाए

इधर, घटना के बाद प्रकाश मौके से फरार हो गया। प्रकाश के परिजनों का कहना है कि जबरदस्ती मृतिका के परिजन ने स्टांप पेपर पर दो लाख 67 हजार लिखवा लिए। उन्होंने कर्ज के नाम पर 35000 रुपए दिए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मधुसुदनपुर थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को समझा बूझाकर मामला शांत करवाया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर ऑन ड्यूटी पदाधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article