ट्रक और टेंपो में टक्कर, 5 की मौ’त, कई घायल..

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1k Views
2 Min Read

वैशाली सड़क हादसा: सोमवार को वैशाली के लालगंज-मानिकपुर मुख्य मार्ग पर चकोशन कोल्ड स्टोरेजल का पास एक ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी, इस हादसे में 5 लोगों की मौ’त हो गई, वहीं 3 लोग गंभीर घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इधर हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए, इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वैशाली थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। घायलों को सदर अस्पताल इलाज के लिए आनन-फानन में लाया गया। डॉक्टर ने तीन व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं 2 लोगों की मौ’त इलाज के दौरान हुई। इधर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर निवासी सभी लोग ऑटो पर सवार होकर हरौली बुढ़िया मैया का पूजा अर्चना करने आए थे। पूजा अर्चना करने के बाद सभी ऑटो पर सवार होकर मोतीपुर जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।

घटना जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद दो व्यक्ति को मृत्य घोषित कर दिया, जबकि चार व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

Share This Article