सच में ऐसा होगा पंजाबी-भोजपुरी गाने का मैशअप? देखें Viral Video

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.4k Views
2 Min Read

Viral Video: इन दिनों मैशअप गानों का खूब क्रेज हैं, लोगों को नॉर्मल गानों से ज्यादा मैशअप गाने पसंद आते हैं। लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए एक युवक ने पंजाबी-भोजपुरी गाने का मैशअप बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने में युवक ने पंजाबी और भोजपुरी सॉन्ग को एक साथ गाकर सबका दिल जीत लिया है, उसने अपने नैशअप में गुरु रंधावा और पवन सिंह के गाने को आपस में जोड़ा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में युवक नए आइडिया के साथ लोगों के सामने आया। उसने हाथों में गिटार पकड़ी है और वो बता रहा है कि अगर पंजाबी और भोजपुरी गाने का आपस में मैशअप कर दिया जाए तो कैसा लगेगा। युवक ने गुरु रंधावा के ‘चढ़ती जवानी तेरी, गोरा गोरा रंग नी’ और पवन सिंह के ‘पटना के पानी जवानी बा झलके.’ को मिक्स करके गाया है। फिलहाल लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रही है।

वीडियो में मैशअप गा रहा युवक अमन शर्मा है और उसने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट amansharmamusic_999 पर वीडियो को शेयर किया गया है। इस एकाउंट पर युवक ने पहले भी कई वीडियोज अपलोड किए हैं, जिसमें वो गाना गाते दिख रहा है। फिलहाल पंजाबी-भोजपुरी गाने वाले वीडियो पर कई लाइक्स और व्यूज आ चुके हैं। लोग पोस्ट पर कमेंट्स करके अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘भाई आपने दिल जीत लिया’। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘अब मैं क्या ही बोलू , भाई के लिए दिल से धन्यवाद’।

Share This Article