Weather News : झारखंड में प्रचंड गर्मी ने ली कई लोगों की जान, हीटवेव का येलो अलर्ट जारी

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
468 Views
4 Min Read

झारखंड: राजधानी रांची में गर्मी ने पिछले 24 घंटे में जबरदस्त रिकॉर्ड तोड़ा है। राज्य में पिछले कई दिनों से गर्मी इतनी बढ़ गई है मानो आसमान से आग बरस रही हो। लोग गर्मी से इतने बेहाल है। कि अपने घरों से बाहर निकलने के लिए उन्हें सोचना पड़ रहा है। हालांकि इस बीच बीते दिन 31 मई की शाम राजधानी रांची सहित आसपास के कुछ इलाकों में बारिश हुई जिससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मगर फिर भी गर्मी ने अपना प्रकोप कम नहीं किया है। वहीं बात करें अगर आज के मौसम की तो आज राज्य के सभी हिस्सों में (जिलों) में मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिक ने क्या कुछ कहा

राज्य के मौसम की जानकारी देते हुए वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक दबाव का असर अब पूरी तरह से कमजोर हो चुका है हालांकि मानसून का एक ट्रफ है जो बिहार और उत्तर प्रदेश से क्रॉस हो रहा है जिसका थोड़ा असर झारखंड में देखा जा सकता है। इस वजह से झारखंड में आज बारिश होने की आशंका है। लेकन इससे अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। विभाग ने राजधानी रांची में जबरदस्त लू चलने की संभावना जताई है। इसे लेकर विभाग ने रांची सहित कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जानें राज्य में आज कैसे रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक, राजधानी रांची में आज भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे पहले दोपहर तक बादल छाए रहेंगे। लेकिन इससे राजधानी वासियों को गर्मी से कोई भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। लोगों को दोपहर में उमस भरी गर्मी सताएगी। इस बीच रांची में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहेगी। वहीं अगर राज्य के अन्य हिस्सों (जिलों) की बात करें तो पलामू गढ़वा, चतरा और लातेहार में हीटवेव की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावे विभाग ने राज्य के अन्य हिस्सों में हीट वेव को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

गर्मी ने ली कई लोगों की जान, चमगादड़ों भी मरे

राज्य में भीषण और प्रचंड गर्मी की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गर्मी ने आमजनों के अलावे पशु-पक्षियों को भी प्रभावित किया है। इसकी चपेट में आकर राज्य में अबतक कई लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों में 3 हजार से अधिक चमगादड़ों की भी मौत हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते दो दिनों में करीब 50 लोगों की जानें गई है।

गढ़वा और पलामू में हीटवेव का येलो अलर्ट

मौमस विभाग ने बताया है कि गढ़वा और पलामू के तापमान में तो थोड़ी गिरावट आएगी। लेकिन इस बीच हीटवेव से लोगों को कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। विभाग ने 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले दो दिनों तक झारखंड के इन 17 जिलों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है इस बीच हवाएं 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगीं। इसके अलावे 5 जिलों में विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जहां हवाए 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलने का अनुमान है।

Share This Article