Weather News : झारखंड में 11 जून तक हीटवेव का यलो अलर्ट: पलामू, चतरा और लातेहार में गर्मी से अभी राहत नहीं…

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.3k Views
3 Min Read

झारखंड: राज्य के कई जिलों में मौसम विभाग ने 11 जून तक हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट प्रदेश के उत्तर, पश्चिम, मध्य और निकवटर्ती उत्तर- पूर्वी भाग के लिए है। अगले तीन दिन यहां तेज गर्मी पड़ेगी। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में बढ़त देखी जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ 11 जून तक मध्य और दक्षिणी भाग में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे के बारिश की संभावना है। राजधानी रांची में भी पारा चढ़ा है। हालांकि, आज रांची सहित राज्य के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। राज्य के कई हिस्सों में आसमान में हल्के बादल नजर आ सकते हैं, लेकिन इससे किसी बड़े राहत की उम्मीद नहीं है। ज्यादातर जगहों में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास होगा।

इस इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने राज्य में जिन जगहों पर तापमान में बढ़त की आशंका जाहिर की है, उनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा के इलाके शामिल है। जबकि पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के साथ- साथ सिमडेगा, गुमला और खूंटी के इलाकों में आसमान में बादल नजर आएंगे। संभावना है बारिश हो सकती है। राज्य में 12 जून तक सबसे ज्यादा गर्म इलाकों में गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार का इलाका शामिल है। 12 जून तक राज्य के दूसरे हिस्सों में मौसम बदल सकता है। राज्य में जिन इलाकों में आज बारिश की संभावना है, उनमें लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम शामिल है।

जानिए कैसा रहा मौसम

राज्य में पिछले 24 घंटे के तापमान पर नजर डालें तो राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। राज्य में सबसे अधिक बारिश बोराम में 19.6 मिमी हुई है, जो पूर्वी सिंहभूम के इलाके में है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में भी बढ़त दर्ज की गई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि सबसे कम तापमान 25.1 डिग्री रहा है। सरायकेला के साथ पूर्वी सिंहभूम के इलाके में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।

Share This Article