भागलपुर में गंगा समग्र के द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
4.1k Views
2 Min Read

भागलपुर: भारत हमारा कृषि प्रधान देश है और किसान की बात है तो हमारा ध्यान पुरुष पर ही जाकर टिक जाता है। लेकिन भागलपुर से एक ऐसी अलग हटकर खबर सामने आ रही है जिसे जानकर आपको काफी आश्चर्य होगा, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर आज भागलपुर की महिला किसान को सम्मानित किया गया है। बता दें कि महिला किसान मशरूम, कतरनी चावल, फल, सब्जी, फुल इत्यादि उपजाने में अपनी खास भागीदारी निभा रही है।

गंगा के गोद में कार्यक्रम आयोजित

बता दें कि गंगा समग्र के द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के लिए आज सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम क्रूज़ पर गंगा बिहार करते हुए, गंगा के गोद में आयोजित की गई। सम्मान समारोह में महिला किसान भागलपुर व आसपास के क्षेत्र से आएं हुये लोग सामिल थे। कार्यक्रम के दौरान गंगा समग्र के कई पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी व दर्जनों महिला किसन कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे।

उद्देश्य: महिला किसान को कृषि के क्षेत्र में विकसित

वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गंगा समग्र की श्वेता सिंह ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम को करने का मुख्य उद्देश्य है महिला किसान को कृषि के क्षेत्र में और विकसित और विकासशील बनाना, वही प्रीति शेखर ने कहा किसी भी लोगों को जब सम्मान मिलता है तो उससे प्रेरित होकर दूसरे लोग भी उसे क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से और भी महिला किसान आगे बढ़ने में मार्गदर्शन मिलेगा।

रिपोर्ट: शयामानंद सिंह

Share This Article