रांची से पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्वी सहाय लड़ेंगी चुनाव

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.5k Views
1 Min Read

रांची: Lok Sabha Election 2024 के लिए कांग्रेस ने रांची से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। रांची लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्वी सहाय चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस की सीईसी की बैठक में रांची लोकसभा सीट को लेकर प्रत्याशी की घोषणा कर दी। अब यशस्वी का सीधा मुकाबला भाजपा के संजय सेठ से होगा।

कांग्रेस ने काफी मंथन के बाद इन्हे बनाया प्रत्याशी

पहले इस सीट पर कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का टिकट फाइनल माना जा रहा था। लेकिन झारखंड के सभी सीट में उम्मीदवार का एलान होने के बाद रांची सीट को होल्ड कर रख दिया गया था। कांग्रेस कमेटी ने बहुत मंथन करने के बाद आखिरकार सुबोधकांत की बेटी को टिकट दे ही दिया। फेज-6 में रांची में 25 मई को वोटिंग होंगे।

Share This Article