रोहतास में सडक पर नाली का गंदा पानी देख; फूटा मुहल्ला वासियों  का गुस्सा, नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी कर सुनाई खरीखोटी…

sweetysharma
607 Views
2 Min Read

रोहतास: शहर के न्यू एरिया मुहल्ला में नाला का गंदा पानी सडक पर जमा होने से मुहल्लावासी का आक्रोश देखने को मिला गुस्साए लोगो ने जम कर न्यू एरिया चौक के समीप नगर परिषद के खिलाफ नारे बाजी किया। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि गंदा नाला के पानी की समस्या से हमलोग लगभग छह माह से जूझ रहे है गंदा नाला का पानी के कारण कई लोग डेंगू से भी अपना दम तोड़ चुके हैं। सडक पर जमा होने से लोगो का आना जाना दुश्वार हो गया है, महिलाओ को गंदा पानी से होकर मंदिर जाना पड रहा है।

गंदा पानी देख स्कूल जाने से बच्चा कतरा रहे है कई लोगो को घर से निकलना आफत हो गया है। नप प्रशासन से कई बार गुहार लगा जुके है। अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे है, और दिनोदिन समस्या विकराल होते जा रहा है। इसके बावजूद नप प्रशासन का कोई इस ओर ध्यान नहीं है, जब कि उक्त नाला से वार्ड 25,16,17 का पानी निकलता है, इसके बावजूद सफाई की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने से परेशानी दिनो दिनो बढती जा रही है। लोहो का बताना है की, नाला निर्माण में लगे ठेकेदार सप्ताह में दो दिन काम करते है त़ो चार दिन कार्य बंद रहता है। जिससे लोगो की मुश्किल और बढ़ता जा रहा है।

 

रिपोर्ट: रूपेश कुमार

Share This Article