JDU MLA गोपाल मंडल ने कहा, लालू यादव ने अनजाने में बच्चों की फौज तैयार कर लिए…

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
2k Views
2 Min Read

भागलपुर: अपने विवादित बयान से चर्चा में रहने वाले जनता दल यूनाइटेड के और सीएम नीतीश कुमार के चहेते बड़बोले नेता गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल आज भागलपुर समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचे, इसी क्रम में आज उन्होंने मीडिया से कई बातें कही, उन्होंने कहा…परिवारवाद को लेकर लालू यादव क्या बोलेंगे, लालू यादव खुद काफी सीधे हैं, छात्र जीवन में ही उनकी शादी कर दी गई, लालू यादव को विशेष जानकारी नहीं होने के चलते उन्होंने कई बच्चों को पैदा कर लिया, लालू यादव ने बच्चे काफी संख्या में पैदा कर लिए तो कर लिए, उन्होंने अपना फौज तैयार किया है।

गोपाल मंडल ने मोदी के मां के देहांत के बाद बाल नहीं काटने पर क्या कुछ कहा

वहीं उन्होंने कहा, इसमें दिक्कत किस बात की है, मैं भी चार बच्चे पैदा किया जिसमें दो लड़का है और दो लड़की है, हो जाता है।… इससे लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी क्यों होती है पता नहीं… वही विधायक गोपाल मंडल ने नरेंद्र मोदी के मां के देहांत के बाद बाल नहीं काटने पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी बड़े नेता है सबों की अपनी-अपनी सोच होती है लेकिन हिंदू संस्कार सभ्यता संस्कृति में अपने परिवार में किसी के देहांत के बाद बाल जरूर कटवाना चाहिए। नरेंद्र मोदी आरएसएस के लोग हैं… हो सकता है आरएसएस के लोग ऐसा नहीं करते होंगे लेकिन हिंदूबाद तो करते हैं।

रिपोर्ट: शयामानंद सिंह

Share This Article