मुसरीघरारी मे रोहित हत्याकांड का पुलिस ने किया उदभेदन, अपनी पत्नी को आपतिजनक स्थिति में देख पति ने किया रोहित का बुरा हाल

sweetysharma
639 Views
3 Min Read

समस्तीपुर: जिला के मुसरीघरारी थाना अन्तर्गत ग्राम गंगापुर में हुए रोहित दास हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन करते हुए कांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गंगापुर पेठिया के पास आरा मिल के बगल से बिजली मिस्त्री रोहित दास का शव बरामद किया गया था। एफ०एस०एल० टीम के द्वारा साक्ष्य एकत्रित कर जॉच हेतु ले जाया गया है।

रोहित दास एवं राजेन्द्र महतो की पत्नी संजू देवी के बीच बात-चीत होने लगी

मृतक रोहित दास बिजली मिस्त्री का काम करता था जो प्रत्येक दिन की भॉति दिनांक-07.02.2024 को काम करने के लिए गया था। रोहित दास अपने गाँव ग्राम गंगापुर निवासी राजेंन्द्र महतो के घर आना जाना लगा रहता था, इसी बीच रोहित दास एवं राजेन्द्र महतो की पत्नी संजू देवी के बीच बात-चीत होने लगी, बात-चीत होते- होते एक दूसरे के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गया।

राजेन्द्र महतो अपने घर में लाठी डंडे से मारकर रोहित दास को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया

दिनांक-08.02.2024 की रात्रि में अभियुक्त राजेंन्द्र महतो जब घर आया तो अपनी पत्नी को रोहित दास के साथ आपतिजनक स्थिति में देखा। जिसके बाद राजेन्द्र महतो अपने घर में लाठी डंडे से मारकर रोहित दास को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया जिससे घटनास्थल पर ही रोहित दास की मृत्यु हो गयी। लगभग सुबह 8:00 बजे शव बरामद होने के पश्चात मृतक के पत्नी सजनी देवी के लिखित आवेदन के आधार पर कांड दर्ज किया गया।

राजेंन्द्र महतो के निशानदेही पर इनके ही घर से मृतक का मोबाईल बरामद किया गया

शव मिलने के बाद से ही थाने की पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही थी। इसी में मानवीय आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर 24 घंटे के अंदर कांड में संलिप्त 01. राजेन्द्र महतो एवं 02 संजू देवी को गिरफ्तार किया गया है। जिन्होंने कांड में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है। गिरफ्तार राजेंन्द्र महतो के निशानदेही पर इनके ही घर से मृतक का मोबाईल बरामद किया गया है। आज दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। छापेमारी दल में मुसरीघरारी थाना के थानाध्यक्ष फैजूल अंसारी, अमित कुमार, शैलेन्द्र कुमार, नितेश कुमार और अविनाश कुमार आदि मौजुद थे।

Share This Article