Jharkhand: MLA अंबा प्रसाद ने रिलीज किया वीडियो सॉन्ग, एक घंटे में रिकॉर्डिंग और 7 घंटे में पूरी की शूटिंग

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.9k Views
2 Min Read

झारखंड के बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद राजनीति के साथ-साथ अब अभिनय में हाथ आजमाते हुए दिख रही हैं। इन दिन विधायकों अंबा प्रसाद एक नए अंदाज में नजर आ रही हैं। दरअसल सरहुल से पहले विधायक एक वीडियो सॉन्ग में नजर आ रही हैं। इस वीडियो सॉन्ग जिया हरसाय में विधायक अंबा प्रसाद ने न सिर्फ अभिनय किया बल्कि इस गीत को भी खुद ही गाया है। अंबा प्रसाद के लिए भले वर्तमान में राजनीतिक परिस्थितियां विपरीत हो लेकिन वो इसका सामना करती हुई नजर आ रही हैं।

यह गाना पूरी तरह से सरहुल पर्व पर गाया हुआ है। इस गाने के जरिए अम्बा ने कई सदेश दिया है। रिलीज करते समय कहा कि सरहुल प्राकृतिक का पर्व है।इसमें पेड़ पौधे की पूजा होती है। अगर पेड़ पौधा जंगल नहीं रहेगा तो हम भी सुरक्षित नहीं रह पाएंगे। आदिवासी जनजाति एक ऐसी जाती है तो पर्यावरण की पूजा करता है। इसमें जंगल को बचाने का संकल्प लिया जाता है।

उन्होंने कहा कि हम झारखंड के मौसम को देखे कितना बदला है। पेड़ कटते जा रहे है। गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है। इस दौरान गाना पर फोकस करते हुए बताया कि इसे रांची और रामगढ़ में शूट किया गया है। गाना की रिकॉर्डिंग एक घंटे में पूरी हुई थी। इसके बाद सात घंटे में पूरी शूटिंग की गई है। इस गाने को मंगल ने लिखा है साथ ही म्यूजिक माही ने दिया है। गाना अपने आप में बेहतरीन है। गाना सुनने के दौरण मन को शांति मिलती है।

Share This Article