बीमा भारती के नाम हटाते ही…रुपौली विधानसभा से इन्हें मिली टिकट; जानें इनका बैकग्राउंड

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
622 Views
3 Min Read

रुपौली विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। बीमा भारती के जेडीयू छोड़ने और आरजेडी से पूर्णिया लोकसभा लड़ने की वजह से यह सीट रिक्त हुआ था। रूपौली सीट पर जदयू से कलाधर प्रसाद मंडल को टिकट दिया गया है।

जदयू कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, परिषद में मुख्य सचेतक संजय गांधी, लेसी सिंह, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा की उपस्थिति में कलाधर प्रसाद मंडल को टिकट दिया गया है। मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि रूपौली सीट हमेशा से जदयू की रही है। किन परिस्थिति में चुनाव हो रहा है, सभी जानते हैं। कलाधर प्रसाद मंडल उम्मीदवार होंगे। ये दल के प्रतिनिष्ठा और इनकी सक्रियता को लेकर पार्टी ने इन पर भरोसा जताया है। वे ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। विरोधी दल तरह-तरह की बात लोकसभा चुनाव में कर रहे थे। इनको जनता ने जवाब दिया है,आगे भी देगी।

कलाधर मंडल को लेसी सिंह खेमा का भी बताया जाता है। मंत्री लेसी सिंह ने खुद अपने हाथों से इन्हें टिकट दिया है। कलाधार मंडल की पत्नी मुखिया हैं और खुद विधानसभा चुनाव 2020 में भी निर्दलीय से अपना भाग्य आजमा चुके हैं। इस चुनाव में उनको कुल 6197 वोट मिले थे। इस बार जदयू ने कलाधर मंडल पर ही दांव खेला हैं। चर्चा यह भी है कि लेसी सिंह ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कलाधर मंडल की मुलाकात सीएम नीतीश कुमार से करायी थी। इसके बाद रूपौली उपचुनाव में उनकी उम्मीदवारी को लेकर चर्चा तेज हुई थी।

बीमा भारती रुपौली विधानसभा सीट से 5 बार की विधायक रह चुकी हैं। उनके इस ऐलान के बाद उनके चुनाव लड़ने की सारी अटकलों पर विराम लग गया है। बीमा भारती के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई थी। बीमा भारती सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू छोड़कर राजद में शामिल हुईं और पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ा। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें मात्र 27,120 वोट मिले। पप्पू यादव ने बीमा भारती को 5 लाख 40 हजार 436 वोट से हराया है।

Share This Article