आजादी के बाद पहली बार पटना में कांग्रेस CWC की बैठक, राहुल गांधी समेत दो राज्यों के सीएम पहुंचे

HD News Desk
1.6k Views
2 Min Read

आजादी के बाद पहली बार पटना में कांग्रेस की CWC की बैठक हो रही है। राहुल गांधी सदाकत आश्रम में पहुंच गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दो राज्यों के सीएम समेत कई दिग्गज पटना पहुंचे हैं। CWC की बैठक शाम चार बजे तक चलेगी।

सचिन पायलट, पवन खेड़ा, रमण सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश समेत कई दिग्गज मौजूद हैं।

ऐतिहासिक है बिहार की धरती

मीटिंग से पहले कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि बिहार की धरती ऐतिहासिक है। आजादी के बाद पहली बार पटना में CWC की बैठक हो रही है। इससे पार्टी को बिहार में मजबूती मिलेगी।

बिहार में मजबूत दिखना चाहती है कांग्रेस 

बिहार में यह बैठक करने के पीछे बड़ी रणनीति है। कांग्रेस यह बताना चाह रही है कि वह इस बार महागठबंधन में मजबूत दावेदारी कर रही है। साथ ही जनता के बीच यह मैसेज देना चाह रही है कि पहले वाली कांग्रेस यह नहीं है। एक बार फिर कांग्रेस कमबैक की पूरी तैयारी में है।

वोट अधिकार यात्रा से कार्यकर्ताओं में उत्साह बना

राहुल गांधी इससे पहले बिहार में वोट अधिकार यात्रा पर निकले थे। इस दौरान तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। 16 जिलों में यात्रा निकाली गई थी।  शाहाबाद के सासाराम से यात्रा की शुरुआत हुई थी।

 

तेलंगाना में CWC की बैठक के बाद बनी थी सरकार 

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। पार्टी का दावा है कि मीटिंग बिहार में सत्ता परिवर्तन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

साल 2023 में तेलंगाना में चुनाव के वक्त कांग्रेस ने वहां CWC की बड़ी बैठक की थी, जिसके बाद कांग्रेस की सरकार बनी थी। इस बैठक से कांग्रेस पार्टी को वहां फायदा भी मिला था।

इस बैठक के जरिए बिहार चुनाव में कांग्रेस खुद को केंद्र में रखने की कोशिश करती नजर आएगी। कांग्रेस पार्टी इस बड़ी बैठक के जरिए कार्यकर्ताओं में भी जान फूंकने की कोशिश करेगी।

खबर अभी अपडेट हो रही है….

Share This Article