बिहार में उपचुनाव की 4 सीटों पर NDA में डील फाइनल, जानें किसे कितनी सीट मिली

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
638 Views
2 Min Read

बिहार में 4 सीटों पर उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। एनडीए में सीटें भी फाइनल कर ली गई हैं। बीजेपी 2, जदयू एक और हम एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। इमामगंज सीट मांझी की पार्टी हम के खाते में गई है। वहीं बेलागंज पर जदयू चुनाव लड़ेगी। तरारी और रामगढ़ सीट बीजेपी को मिली है। कैबिनेट मंत्री संतोष सुमन ने यह जानकारी दी है।

इमामगंज में ‘हम’, बेलागंज में जदयू जबकि तरारी और रामगढ़ सीट पर भाजपा के प्रत्याशी मैदान में होंगे। सभी दल जल्द ही अपना उम्मीदवार तय कर लेंगे, ताकि चुनाव अभियान पहले शुरू किया जा सके। संतोष सुमन ने कहा कि उपचुनाव में सभी सीटों पर एनडीए की जीत होगी। इसके लिए एनडीए के सभी घटक एकजुट हैं और सहयोगी दलों को अपना आधार वोट ट्रांसफर कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि लालू-राबड़ी राज में महिलाओं पर कहर टूटता था। वहीं नीतीश राज में महिलाओं को सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी राज की कालिख को छिपाने का तेजस्वी यादव चाहें जितना जतन कर लें, लेकिन उससे बिहारियों के मन में लगा घाव भरने वाला नहीं है।

राजीव रंजन ने कहा कि तेजस्वी को यह पता होना चाहिए कि राजद के शासन काल में महिलाओं को न तो सुरक्षा मिलता था और न ही आरक्षण। दहेज हत्या और बाल विवाह के मामले आम थे। नीतीश कुमार के शासन-काल में स्थिति बदली और महिलाओं को सम्मान मिला।

Share This Article