सारण में ट्रिपल मर्डर; प्रेम-प्रसंग में आशिक ने लड़की, पिता और बहन को मारा, मां जख्मी

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
683 Views
4 Min Read

दरभंगा के बाद अब सारण से बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 3 लोगों का म’र्डर कर दिया गया है। रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव में छत पर सोए हुए पति-पत्नी और उनकी दो बेटियों पर मंगलवार की देर रात को धारदार हथियार से हमला किया गया। इसमें पिता और 2 बेटियों की मौ’त मौके पर ही हो गई। जबकि उनकी पत्नी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज एकमा अस्पताल में चल रहा है।

मृत’कों की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव निवासी तारकेश्वर सिंह (50) पिता- विश्वनाथ सिंह, उनकी दो बेटियां बड़ी 17 साल की और छोटी 15 साल की के रूप में की गई है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग में ट्रिपल म’र्डर को अंजाम दिया गया है। मां ने बताया कि बेटी ने बात बंद की थी तो धमकी देते हुए कहा था कि किसी और का होने नहीं देंगे।

देर रात 2 बजे के करीब बदमाशों ने घर में घुसकर चारों लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें तीन लोगों की मौ’त घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि मां शोभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया है।

मां शोभा देवी ने कहा कि मेरी बेटी के साथ रेप करने आया था। बेटी ने हल्ला किया तो सब को मालूम हुआ। जब उसका विरोध किए तो पहले हम चारों लोगों को पीटा। फिर चाकू निकाल कर सामने से वार कर दिया। रौशन ने चाकू से हमला कर दिया। मुख्य आरोपी वही है। उसी ने सब को मारा। दूसरा लड़का देख रहा था कि कोई छत से भागे नहीं। रोशन से मेरी बेटी बात करती थी, मैंने मना किया तो उसने बात करना छोड़ दिया। जिसके बाद वो बार-बार कह रहा था मेरी नहीं हुई तो किसी का नहीं होने देंगे।

छपरा एसपी कुमार आशीष ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की ह’त्या किए जाने का मामला सामने आया है। इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल है। तारकेश्वर सिंह की पत्नी के बयान पर दो आरोपी सुधांशु कुमार उर्फ रौशन, पिता- संतोष राम, और अंकित कुमार, पिता- सुनील राम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इनके हाथ पर किसी धारदार हथियार से बने जख्म मिले हैं और खू’न लगा कपड़े भी मिला है। जिसे FSL जांच के लिए जब्त किया गया है। घटना में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। सुधांशु कुमार उर्फ़ रौशन का तारकेश्वर सिंह की बेटी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, इसे लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।

Share This Article