पति ने पत्नी का छीना फोन तो महिला ने जहर खाकर की जीवन लीला समाप्त

sweetysharma
1.4k Views
2 Min Read

नालंदा: अपने शकी पति की करतूत से नाराज महिला ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दरअसल शेखपुरा जिला की रहने वाली महिला की मौत इलाज के दौरान बिहार शरीफ में हो गया। मृतका बरबीघा थाना इलाके के फैजाबाद मोहल्ला निवासी चंदन कुमार विश्वकर्मा की 22 वर्षीया पत्नी स्वाति कुमारी के रूप में बताई गई है।

 

पति ने बताया कि रविवार की शाम पत्नी मोबाइल से किसी से बात कर रही थी। बताया जाता है कि वह फोन पर इतना व्यस्त हो गई कि डेढ़ साल की बेटी बार बार रो रही थी उसे भी चुप नहीं करा रही थी। इसी गुस्सा में उसने फोन छीन लिया और घर से बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद जब वह कमरे पर लौटा तो उसे जमीन पर बेहोश देखा

 

हालांकि जमीन पर लिटा देख उसे आनन फानन में इलाज के लिए बिहारशरीफ के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां सोमवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर घटना के बाद लोग तरह-तरह की चर्चा कर रही है। लोगों का बताना है कि पत्नी पर पति शक किया करता था, जिसके कारन पत्नी ने जहर खा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

 

रिपोर्ट: ऋषिकेश

Share This Article