‘हे भोलेनाथ! नीतीश कुमार इंडी गठबंधन में आ जाएं’. जानें RJD विधायक ने ऐसा क्यों कहा..

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
548 Views
2 Min Read

Bihar Politics: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक मुकेश रोशन ने सावन के महीने में भोलेनाथ से अनोखी विनती करते हुए नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दे दिया है है। दरअसल मुकेश ने भोले बाबा से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘सद्बुद्धि’ देने की प्रार्थना की है। उनका कहना है कि ‘हे भोलेनाथ, नीतीश कुमार को सद्बुद्धि दें कि वो महागठबंधन में वापस आ जाएं। हम इनका स्वागत करेंगे।’ फिलहाल राजद विधायक की विनती से बिहार में राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजर गर्म हो गया है।

मुकेश रोशन का मानना है कि बीजेपी के साथ जाने से नीतीश कुमार के शासन में विकास की गति धीमी हो जाती है। विधायक ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ के शासनकाल को याद करते हुए कहा कि तब बिहार विकास के पथ पर अग्रसर था। उन्होंने जातीय जनगणना और आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को भी उठाया।
राजद विधायक ने कहा कि ‘जब-जब नीतीश कुमार भाजपा के साथ जाते हैं तो विकास रुक जाता है। बिहार में लूट हत्या और अपराध बढ़ जाती हैं। महागठबंधन में नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव थे तो बिहार में विकास हो रहा था। जातीय जनगणना कराया गया था और आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया था, लेकिन मामला न्यायालय में अटका हुआ है।’ राजद विधायक का यह बयान ऐसे समय आया है, जब बिहार में इसी साल चार सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होना है।
Share This Article