बुरी तरह भड़कीं राबड़ी देवी, ललन सिंह से पूछ डाले ऐसे सवाल..

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
529 Views
2 Min Read

Bihar Political News: बिहार की पूर्व सीएम और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान पर भड़क गईं, उन्होंने ललन सिंह की मां और पत्नी को लेकर सवाल पूछ डाले। दरअसल बुधवार को ललन सिंह ने राबड़ी देवी के हस्ताक्षर को लेकर सवाल उठाया था, जिसके बाद अब राबड़ी देवी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

राबड़ी देवी ने गुस्से में ललन सिंह से सवाल पूछा कि ‘वे महिलाओं का अपमान कर रहे हैं, मैं ललन सिंह से पूछना चाहती हूं कि उनकी मां और पत्नी कितनी पढ़ी-लिखी हैं। जो ललन सिंह मुझे बोले हैं कि मैं बजट नहीं समझती हूं, ये महिला का अपमान नहीं है तो और क्या है? मैं ललन सिंह से पूछना चाहती हूं कि वह अपनी पत्नी और माता को कितना पढ़ाए लिखाए हैं, मुझे उनलोगों का सर्टिफिकेट तो दिखाएं।’ इसी के साथ राबड़ी देवी ने कहा है कि  ‘महिलाओं के अपमान के लिए ललन सिंह और सीएम नीतीश कुमार को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।’

दरअसल 24 जुलाई को ललन सिंह ने राबड़ी देवी पर बयान दिया था कि ‘अब राबड़ी देवी भी बजट पर प्रतिक्रिया दे रही हैं।, कभी उनके दस्तखत देखे हैं। कितना लंबा साइन करती हैं,  बजट जैसी चीज उन्हें कहां से समझ आएगी।’

Share This Article