गर्दा उड़ा रहा पवन सिंह का नया गाना! रिलीज होते ही लोगों का मिला प्यार…

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.3k Views
2 Min Read

Pawan Singh New Song:  इस बार सावन के महीने में भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री लगातार बोलबम गीत रिलीज कर रही है। अब पावर स्‍टार पवन सिंह ने भी गाना ‘जागी ए बाबा’ रिलीज कर दिया है, इस गाने में पवन भगवान भोलेनाथ की भक्‍त‍ि में डूबे नजर आ रहे हैं। गाने के रिलीज होते ही लोगों ने इसे अपना प्यार देना शुरू कर दिया है, अब तक इस वीडियो को 4.2 लोग देख चुके हैं।

‘जागी ए बाबा’ गाने की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के जयकारे से होती है, जहां कांवड़‍ि‍या बने भक्‍तों की फौज दिखाई देती है। इस म्‍यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ ईशानी घोष नजर आ रही हैं, गाने में पवन भोलेनाथ से अरज लगा रहें और कृपा बरसाने को कह रहे हैं। वे बाबा के सामने हाथ जोड़कर खड़े नजर आ रहे हैं।

इस गाने को पवन सिंह ने भोजपुरी सेंसेशन श‍िवानी सिंह के साथ मिलकर गाया है। गीत के बोल रोशन सिंह विश्‍वास ने लिखे हैं, जबकि इसका म्‍यूजिक सरगम आकाश ने कम्‍पोज किया है। वीडियो के डायरेक्‍टर दीपांश सिंह हैं और इसे विक्रम राजपूत ने कोरियोग्राफ किया है। गाना भक्‍त‍ि रस में डूबा हुआ है। उम्‍मीद है सावन के इस पावन महीने में आपको भी यह गीत बेहद पसंद आएगा।

Share This Article