Bihar Crime:दूसरे फेज की वोटिंग से पहले पटना में जदयू नेता की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
961 Views
1 Min Read

Patna| The HD News: पटना में बुधवार की देर रात एक जदयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह एक शादी से अपने दोस्त मुनमुन के साथ लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। 5 राउंड फायरिंग की गई।

2 गोली सौरभ के सिर में लगी। जबकि मुनमुन गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना राजधानी के पुनपुन थाना क्षेत्र के बढ़िया कॉल गांव का है। हत्या के बाद आसपास के लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने पुनपुन पटना मार्ग पर प्रदर्शन किया।

मिली जानकारी के अनुसार सौरभ कुमार प्रॉपर्टी डीलिंग का काम किया करते थे। हत्या और लोगों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पूर्वी भारत सोनी सहित पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को शांत कराया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Share This Article