Bihar Weather: सुखा लीजिए कपड़े, फिर बिगड़ने वाला है मौसम का हाल..

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.3k Views
3 Min Read

बिहार का मौसम कैसा रहेगा इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से बड़ी जानकारी दी गयी है. बारिश कबतक जारी रहेगी और अगले तीन दिनों की जानिए वेदर रिपोर्ट…

मौसम विज्ञानियों के अनुसार बारिश के अनुकूल परिस्थितियों की वजह से राज्य में सूखे के आसार काफी कम होने की संभावना है, राज्य में अभी तक 427.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। अभी यह सामान्य से 25 प्रतिशत कम है, हालांकि पिछले तीन-चार दिन की बारिश से सामान्य से कम बारिश का प्रतिशत तेजी से घटा है।

आइएमडी के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य के अरवल, औरंगाबाद, किशनगंज,नवादा,सिवान और पश्चिमी चंपारण में इस मानसून सत्र में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है, जबकि शेखपुरा, खगड़िया, जमुई, गया, बक्सर, आंका और अररिया में बरसात सामान्य से 20 प्रतिशत तक कम है। यह आंकड़ा भी मौसम विज्ञान में सामान्य बारिश के दायरे में माना जाता है, इस तरह राज्य में बारिश का आंकड़ा सामान्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में भी राज्य के अधिकतर भागों में अच्छी बारिश हुई है।

गया व आसपास के जिलों में बारिश ने लोगों को राहत दी है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अभी 12-13 अगस्त तक आसमान बदली छाये रहने के साथ मेघ गर्जन व बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 36 घंटे यानी बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे से गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे तक 18 मिलीमीटर बारिश हुई है, गुरुवार को गया का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Share This Article