लोकसभा चुनाव के तैयारियों के लिए भाजपा प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन : दानिश इकबाल

sweetysharma
3.3k Views
2 Min Read

पटना: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग सत्रों में प्रदेश भाजपा के सभी मीडिया प्रभारी, मंच मोर्चा प्रकोष्ठ एवं प्रकल्प के सभी मीडिया प्रभारी व सोशल मीडिया के प्रभारी भाग लिये। कार्यशाला का उद्घाटन संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने किया साथ ही मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भी किया।

मोदी के 10 साल की उपलब्धी रखेंगे मीडिया सामने

वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने मार्गदर्शन करते हुए बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में मीडिया की भूमिका क्या होगी और किस प्रकार से मोदी के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को मीडिया के सामने रखना है तथा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में जितने प्रस्ताव पारित किए गए उन्हें कैसे मीडिया को बताना है।

कार्यशाला में विधायक, विधान परिषद समेत अन्य लोग थे सामिल

कार्यशाला में विधायक राणा रणधीर, विधान परिषद के सदस्य जनक राम, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, प्रदेश प्रवक्ता अनामिका सिंह, सोशल मीडिया नमो एप के संयोजक अनमोल शोभित, रितेश रंजन व प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने अलग-अलग सत्रों को सम्बोधित करते हुए अपनी बातों कोप रखा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने क्या कुछ कहां

दानिश इकबाल ने आगे बताया कि इस तरह की कार्यशाला प्रदेश को सभी लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाना है जिसमें में प्रदेश के पदाधिकारी जायेंगे और मार्गददर्शन करेंगे, सभी मोर्चो व प्रकोष्ठों के मीडिया प्रभारी भाग लेंगे और मीडिया प्रकोष्ठ से जुड़े कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय परिषद में पारित प्रस्तावों तथा केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को मीडिया के जरिए जनता के बीच मजबूती से ले जाने का गुर बताया जाएगा।

Share This Article