चलती बस में महिला को आई उलटी, खिड़की से सिर बाहर निकालते ही हुआ ये हश्र

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
869 Views
2 Min Read

मौ’त कब किसकी कैसे आ जाए ये किसी को नहीं पता रहता है। गया में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दरअसल, गुरुवार की सुबह एक महिला यात्री बस से कहीं जा रही थी। इसी दौरान उसे अचानक उलटी आई। जिसके कारण उसने बस की खिड़की से अपना सिर बाहर निकाला। इस बीच पीछे से आ रही वाहन ने सिर को महिला के ध’ड़ से अलग कर दिया। महिला की स्पॉट डे’थ हो गई।

यह घटना पंचानपुर चौक के पास घटी है। यहां महिला का सिर सामने से आ रहा भारी वाहन से टकरा गया और मौके पर उसकी मौ’त हो गई। मृतक महिला की पहचान अरवल जिले के ओझा बिगहा निवासी रामरूप महतो की पत्नी सुमिन्ता देवी(48) के रूप में हुई। यह महिला इलाज कराने गया जा रही थी। तभी गोह से गया की तरफ जा रही यात्री बस में महिला सवार थी।

बस जैसे ही पंचानपुर बाजार पहुंची महिला यात्री को बोमेटिंग आई। महिला ने खिड़की से सिर बाहर निकाला। इसी क्रम में गया की ओर से आ रहा भारी वाहन ने महिला के सिर में जोरदार टक्कर मार दी। महिला का खू’न से लथपथ शरीर और सिर से अलग धड़ देख कर यात्रियों में हो हल्ला मच गया। बस पर सवार यात्री नीचे उतर गए।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम और पंचानपुर थाने की पुलिस ने कड़ी मशक्कत से महिला के शरीर को बस से बाहर निकाला। पुलिस ने श’व को पोस्ट’मॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। सुमिन्ता अपनी छोटी बहन और बहन के बेटे के साथ गया चिकित्सक के पास इलाज के लिए जा रही थी। इसी बीच वह दर्दनाक हादसे की शिकार हो गई।

Share This Article