डॉक्टर इरफान अंसारी ने तीन नए बिल का किया कड़ा विरोध, कहा- लोकतंत्र की आत्मा से खिलवाड

HD News Desk
410 Views
1 Min Read

Ranchi| झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पद से हटाने वाले तीन नए बिलों का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि ये बिल लोकतंत्र की खूबसूरती और जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुँचाते हैं।

अंसारी ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाकर ऐसे विधेयक लाकर नेताओं का मनोबल तोड़ रही है।

डॉक्टर अंसारी ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री, सांसद और विधायक लोकतंत्र के आधार हैं और उन्हें कमजोर करना सीधे लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि क्या उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है, अगर नहीं तो विधायिका के सदस्यों को क्यों कमजोर किया जा रहा है। उनका कहना था कि यह बिल जनता और लोकतंत्र दोनों के खिलाफ हैं और विधायिका की कमजोरी से लोकतंत्र अधूरा होगा।

अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की कि वे विधायिका की गरिमा बचाएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं ताकि जनता का भरोसा बढ़े और लोकतंत्र और सुंदर रूप ले।

Share This Article