झारखंड में चुनाव से पहले नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, लातेहार में 8 IED बम बरामद

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
903 Views
2 Min Read

Jharkhand: लातेहार जिले में बड़ी नक्सली घटना की तैयारी थी। नक्सलियों ने इलाके में एक साथ 8 बम लगा रखा था जिसे सुरक्षा बलों ने डिफ्यूज कर दिया। जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के मोरवाई गांव के समीप लोहरा जंगल से सीआरपीएफ पुलिस ने आठ अलग-अलग कंटेनर में रखा आईईडी बम बरामद किया है।

सर्च अभियान में मिली सफलता

बम दस्ता निरोधक दल ने डिफ्यूज कर दिया। सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के द्वितीय कमांडेंट विनोद कुमार कनौजिया ने बताया कि कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी के निर्देश पर सोमवार को सीआरपीएफ ई/11 कम्पनी व स्थानीय पुलिस के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया।

पहाड़ी के नीचे एक तार से कनेक्ट कर लगाए गए थे 8 बम

अभियान के दौरान लोहरा जंगल में सीआरपीएफ पुलिस को एक पहाड़ी के नीचे 8 अलग-अलग कंटेनर में रखा हुआ कुछ संदिग्ध वस्तु दी। डॉग स्क्वॉड के माध्यम से जांच करने पर पता चला कि संदिग्ध वस्तु एक आईईडी बम है। जो एक सीरीज में तारों को जोड़कर रखा गया है।

चुनाव के दौरान दहशत फैलाने की थी साजिश जवानों ने पूरे एरिया की घेराबंदी कर बटालियन की बम निरोधक दस्ता टीम ने मौके पर ही बरामद आईईडी बम को डिफ्यूज कर दिया। उन्होंने कहा, प्रत्येक कंटेनर करीब डेढ़ किलोग्राम के है। बताया जाता है कि नक्सलियों द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी बम को जंगल में छुपा कर रखा था। जिसे सीआरपीएफ ने बरामद कर नक्सलियों के मंसूबे को पानी फेर दिया।

Share This Article