बिहार विधानसभा उपचुनाव की सभी 4 सीटों पर एनडीए गठबंधन बड़ी जीत हासिल करेगी

HD News Desk
495 Views
2 Min Read

पटना: मंगलवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में बिहार सरकार के माननीय जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी और माननीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जनाब जमा खां ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुचें आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक पहल की। मौके पर वरीय नेता प्रो0 नवीन आर्य चंद्रवंशी एवं प्रदेश महासचिव श्री लोकप्रकाश सिंह मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए  श्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन का आंतरिक दरार अब सार्वजनिक हो चुका है|दिखावे की गठबंधन पर झारखंड की जनता कभी भरोसा नहीं जताएगी। उन्होंने यह भी  कहा कि भाजपा के नेतृत्व में झारखंड में एनडीए गठबंधन की सरकार बनके ही रहेगी । श्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि वृहद राजनीति के परिपेक्ष्य में जनता दल (यू0) का एनडीए के साथ सीटों का समझौता हुआ है और हमारी पार्टी दोनों सीटों पर बड़ी जीत दर्ज हासिल करेगी।  मंत्री जनाब जमा खां का कहना है  कि बिहार विधानसभा उपचुनाव की सभी 4 सीटों पर एनडीए गठबंधन बड़ी जीत हासिल करेगी। विपक्ष पार्टी मैं कोई दम नहीं है, जनता उनकी असलियत को पहचान चुकी है। उन्होंने लोगों को एक बात से अवगत कराया कि  मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2005 के बाद बिहार में विकास की लंबी लकीर खींची है, जबकि बिहार को लूटना विपक्ष की एकमात्र मंशा है।

Share This Article