तेजस्वी की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ का जहानाबाद से आगाज, होर्डिंग-बैनर से पटा शहर

HD News Desk
734 Views
1 Min Read

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव  बिहार अधिकार यात्रा के तहत 16 सितंबर ( मंगलवार) को जहानाबाद पहुंचने वाले हैं। इसको लेकर जिले में तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

शहर पोस्टर और बैनरों से पटा हुआ है, जिन्हें विभिन्न कार्यकर्ताओं ने अपने नाम से लगाया है।

जहानाबाद से शुरू होगी यात्रा 

राजद जिला प्रवक्ता शशि रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बताया कि बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत जहानाबाद से हो रही है।

इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता पूरी तरह से जुटे हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होकर तेजस्वी यादव का संबोधन सुनेंगे।

पंडाल और बैठने की व्यवस्था पूरी

राजद नेता रंजीत कुमार ने कहा कि जहानाबाद जिले में लोगों के बीच काफी उत्साह है। “युवक, बुजुर्ग, महिलाएं और नौजवान सभी मंगलवार को गांधी मैदान में जुटेंगे। पंडाल और बैठने की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।”

 

Share This Article